फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal BJP: कटवाल बोले- भाजपा के किया 169 मंडलों का गठन, मजबूत हुआ संगठन

Mon, 03 Mar 2025 03:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 चुनाव सह प्रभारी संजीव कटवाल ने बताया कि भाजपा के प्रदेश में 171 में से 169 मंडलों का गठन हो गया है। सभी मंडलों में पदाधिकारी एवं कार्यसमिति के सदस्य नियुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव सह प्रभारी संजीव कटवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव सह प्रभारी संजीव कटवाल ने बताया कि भाजपा के प्रदेश में 171 में से 169 मंडलों का गठन हो गया है। सभी मंडलों में पदाधिकारी एवं कार्यसमिति के सदस्य नियुक्त कर दिए गए हैं। इस नियुक्ति से संगठन को बल मिलेगा और आगामी समय में नई ऊर्जा के साथ भाजपा धरातल पर काम करेगी।  उन्होंने कहा प्रत्येक मंडल में 20 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। यानी पूरे प्रदेश में 3,380 पदाधिकारी मंडल स्तर पर नियुक्त कर दिए गए हैं। इसी प्रकार से प्रत्येक मंडल की कार्यसमिति 48 लोगों की है। इसकी गणना के मुताबिक पूरे प्रदेश में मंडल की दृष्टि से 8112 कार्यकर्ताओं की नियुक्ति हो गई है। उन्होंने कहा कि केवल दो मंडलों की नियुक्ति शेष है, जिसमें दोनों मंडल केलांग और स्पीति विधान सभा क्षेत्र लाहौल-स्पीति के है। भारी बर्फबारी के कारण अभी नियुक्तियां नहीं हो पाई हैं। यह नियुक्तियां भी जल्द कर दी जाएगी।

विज्ञापन

सभी नियुक्तियां शेष नेतृत्व से चर्चा एवं विचार विमर्श कर की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें