फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal BJP: हिमाचल भाजपा ने 15 संगठनात्मक जिलों में नियुक्त किए 66 मंडल अध्यक्ष, यहां देखें पूरी सूची

Sat, 12 Aug 2023 11:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

प्रदेश भाजपा ने विभिन्न जिलों में मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। ये नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की मंजूरी से की गई हैं। 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में अपने 15 संगठनात्मक जिलों में 66 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। जिला कांगड़ा और पालमपुर के तहत आने वाले आठ मंडल अध्यक्षों की घोषणा पालमपुर में चल रहे प्रशिक्षण वर्ग के बाद होगी।  प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की मंजूरी से जिला अध्यक्षों ने मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

विज्ञापन


 पिछली बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जहां हार हुई थी, वहां मंडल अध्यक्षों में नए चेहरे उतारे गए हैं। संसदीय क्षेत्रों की बात करें तो मंडी में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, हमीरपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के करीबियों में से भी कई नेताओं को तरजीह दी गई है। शिमला संसदीय क्षेत्र में डाॅ. राजीव बिंदल के नजदीकी नेता भी मंडल अध्यक्ष बने हैं। 

भारत भूषण को भाजपा कसुम्पटी मंडल का अध्यक्ष, सुनील धर शिमला शहरी मंडल और यशपाल ठाकुर को शिमला ग्रामीण मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उमेश शर्मा को जुब्बल-कोटखाई, वीरेंद्र शर्मा को चौपाल, सतीश राठौर को ठियोग, कुलवीर खूंद को रामपुर और शशि रावत को रोहड़ू का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


जिला हमीरपुर में अशोक ठाकुर को भोरंज, विक्रम राणा को सुजानपुर, आदर्श कांत को हमीरपुर, यशवीर पटियाल को बड़सर व विरेंद्र पठानिया को नादौन का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। मंडी के सिराज मंडल में भागीरथ शर्मा, द्रंग में मेहरचंद भारती, जोगिंद्रनगर में अजय सकलानी, मंडी में मनीष कपूर और बल्ह में राजेंद्र राणा को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

जिला सुंदरनगर के पांच मंडलों के तहत नेत राम शर्मा को करसोग, प्रताप सिंह ठाकुर को सुंदरनगर, सोहन सिंह ठाकुर को नाचन, लेख राज ठाकुर को धर्मपुर व सुदेश चंदेल को सरकाघाट मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। सोलन में मदन सिंह ठाकुर, कसौली में मदन मोहन मेहता, अर्की में राकेश ठाकुर, दून में मान सिंह और नालागढ़ में मनोहर लाल को मंडल नियुक्त किया गया है।

जिला चंबा में चुराह का मंडल अध्यक्ष तिलक राज ठाकुर, डलहौजी का विजय कुमार, भटियात का दिव्य चक्षु, भरमौर का विनोद ठाकुर, चंबा का महाराज सिंह और पांगी का प्रकाश चंद को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। नाहन का अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, पांवटा का रमेश तोमर, शिलाई का इंद्र सिंह ठाकुर, रेणुका जी का राजेंद्र ठाकुर और पच्छाद का नरेंद्र कुमार गोसाईं को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

बिलासपुर सदर का हंसराज ठाकुर, झंडूता का रसम सिंह चंदेल, घुमारवीं का सुरेश ठाकुर, नयनादेवी जी अप्पर का लेखराम ठाकुर और नयना देवी जी लोअर का बालकृष्ण ठाकुर को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। जिला किन्नौर के तहत पूह मंडल का सुभाष नेगी, कल्पा का बीरबल सिंह लोक्टस और निचार का मदन सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है।

लाहौल स्पीति के केलांग में सूरज ठाकुर, उदयपुर में वीर सिंह राजपूत और स्पीति में राकेश कुमार को जिम्मा सौंपा गया है।  जिला कुल्लू के बंजार से परमानंद, आनी से योगेश, कुल्लू में ठाकुर चंद और मनाली से ठाकर दास चुने गए भाजपा मंडल अध्यक्ष। देहरा से निर्मल सिंह, अजय खट्टा को ज्वालामुखी और वीरेंद्र सिंह जसवां-परागपुर के मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं।

भाजपा मंडल नूरपुर का अध्यक्ष जतिंद्र सिंह को बनाया है। बलवान सिंह इंदौरा, राजिंद्र सिंह फतेहपुर और धीरज अत्री को नगरोटा सूरियां, चिंतपूर्णी से रविंद्र द्विवेदी, गगरेट मंडल में राजीव शर्मा, हरोली से गुलविंदर सिंह गोल्डी, ऊना सदर से हरपाल सिंह गोगी और कुटलैहड़ से चरणजीत शर्मा को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने बताया कि यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं। नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को मंडल के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा के बाद जल्द ही मंडल के पदाधिकारियों एवम कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन

जहां पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार हुई, वहां मंडल अध्यक्षों में नए चेहरे लिए

 पिछली बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जहां हार हुई थी, वहां मंडल अध्यक्षों में नए चेहरे लिए गए हैं। संसदीय क्षेत्रों की बात करें तो मंडी में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, हमीरपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और कांगड़ा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार के करीबियों में से भी कई नेताओं को तरजीह दी गई है। शिमला संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नजदीकी नेता मंडल अध्यक्ष बने हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें