फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy: कप्तान धवन और कलसी के दम पर जीता हिमाचल

Sat, 14 Jan 2023 01:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन(हमीरपुर)

सार

 रणजी ट्रॉफी मैच के चौथे व अंतिम दिन शुक्रवार को हिमाचल ने दूसरी पारी में खेलते हुए सात विकेट पर 310 रन बनाकर इस मैच में बड़ी जीत हासिल की है। 
विज्ञापन
पारी के दौरान ऋषि धवन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल बिहारी बाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी मैच के चौथे दिन शुक्रवार को हिमाचल ने ओडिशा को तीन विकेट से हरा दिया। ओडिशा की टीम ने दूसरी पारी में 374 रन बनाए और हिमाचल को 308 रन का लक्ष्य मिला। हिमाचल के चार खिलाड़ी महज 10 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कैप्टन ऋषि धवन और अंकित कलसी ने पारी को संभालते हुए 203 रन की साझेदारी की। इसमें ऋषि धवन ने 102 रन और कलसी 165 रन बनाकर नाबाद रहे। विनय गुलेटिया ने टीम के लिए महत्वपूर्ण 26 रन बनाए। ओडिशा की ओर से गेंदबाजी करते हुए बसंत मोहंती ने तीन विकेट, सुनील कुमार ने दो और सूर्यकांत प्रधान ने एक विकेट झटका।

विज्ञापन


महिला हैंडबाल प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल में पहुंचा हिमाचल
राजस्थान के डीडवाना में जारी 40 वीं राष्ट्रीय जूनियर महिला हैंडबाल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम ने अपने पूल के दो और मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। हिमाचल की टीम ने अपने पूल के तीसरे मुकाबले में आंध्र प्रदेश को 25-10 से पराजित किया। टीम के लिए कप्तान जागृति ने छह, मन्नत ने पांच, निकिता ने चार, अवंतिका, आंचल और संपदा ने तीन-तीन और स्वीटी ने एक गोल किया।

चौथे मुकाबले में प्रदेश की टीम ने झारखंड को 15-10 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इसमें जागृति ने चार, अवंतिका ने तीन, संपदा ने तीन, आंचल ने दो, कृतिका, अंजलि और मन्नत ने एक-एक गोल किए। टीम के गोलकीपर मानसी राजपूत और काजल ने टीम के लिए बेहतरीन बचाव करते हुए विपक्षी टीमों को मैच में हावी होने से रोके रखा। टीम के प्रशिक्षक हिमांशु गौतम और मैनेजर पूनम कृष्ण ने बताया कि अपने पूल के चारों मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची टीम कल अपना मुकाबला शनिवार को खेलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें