फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: एएसआई 3,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, विजिलेंस ने की कार्रवाई

Mon, 22 Apr 2024 01:01 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

विजिलेंस ने पुलिस स्टेशन हरोली ऊना में एएसआई/आईओ के पद पर तैनात निर्मल पटियाल निवासी पालमपुर जिला कांगड़ा को तीन हजार रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करते हुए गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एएसआई को 3,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। विजिलेंस ने पुलिस स्टेशन हरोली ऊना में एएसआई/आईओ के पद पर तैनात निर्मल पटियाल निवासी पालमपुर जिला कांगड़ा को तीन हजार रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करते हुए गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में विजिलेंस को शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार एएसआई ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद विजिलेंस ने आरोपी एएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ऊना में भ्रष्टाचार निवारण (संशोधित) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, उत्तरी रेंज, धर्मशाला के पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें