निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कोहली।
- फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सीबीएसई स्कूलों में प्रिंसिपल नियुक्ति करने के लिए चुनाव आयोग से मंजूरी मांगी है। बीते दिनों निदेशालय में प्रिंसिपलों की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी की गई। 145 स्कूलों में प्रिंसिपलों को नियुक्त किया जाना है। निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कोहली ने बताया कि चुनाव आयोग से मंजूरी प्राप्त होते ही प्रिंसिपलों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए जाएंगे। जो प्रिंसिपल पहले से सीबीएसई स्कूलों में कार्यरत हैं, उन्हें शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में तैनाती दी जाएगी।