मालरोड पर हिम ऊर्जा लगाएगा सौर ऊर्जा शिविर
शिमला। हिम ऊर्जा की ओर से 24 और 25 जून को शिमला के माल रोड के रोटरी टाउन हाल में सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक सौर ऊर्जा शिविर लगाया जाएगा। शिविर में ग्रिड से जुड़े सोलर रूफ टॉप पावर प्लांट की विस्तृत जानकारी दी जाएगी और बुकिंग भी की जाएगी। बुकिंग के दौरान उपभोक्ताओं को अपना बिजली का बिल और स्थायी निवास का प्रमाण साथ लाना होगा। एक किलोवाट से तीन किलोवाट तक रूफ टॉप पावर प्लांट लगाने के लिए 50,000 रुपये प्रति किलोवाट का खर्चा आएगा। तीन किलोवाट से 10 किलोवाट तक के प्लांट पर 48,600 रुपये प्रति किलोवाट खर्चा आएगा। नेट मीटर रिंग का खर्च कुल मूल्य में शामिल है। केंद्र सरकार की ओर से घरेलू उपभोक्ताओं को एक किलोवाट से तीन किलोवाट तक 40 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जा रही है। तीन किलोवाट से ऊपर 10 किलोवाट तक 20 प्रतिशत अनुदान घरेलू उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है। वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए यह सब्सिडी देय नहीं होगी।