फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिम संगीत उत्सव का आयोजन रहा सफल : कश्यप

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भाषा एवं संस्कृति विभाग की निदेशक रीमा कश्यप ने बताया कि उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला, भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश और गेयटी ड्रामेटिक सोसायटी की ओर से गेयटी में हिम संगीत उत्सव का सफल आयोजन किया गया। इसमें शास्त्रीय, उपशास्त्रीय संगीत, सुगम संगीत, गजल और लोक संगीत के विविध रूपों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के सहयोग से दर्शक केंद्रित कार्यक्रमों को भविष्य में भी नियमित रूप से करवाया जाएगा। उन्होंने उत्सव के सफल आयोजन के लिए उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के निदेशक व उनकी टीम, गेयटी ड्रामेटिक सोसायटी शिमला और विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें