शिमला। रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस ने शुक्रवार को आईजीएमसी कैंसर अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों को भोजन परोसा। भोजन में विशेष रूप से खीर और खिचड़ी शामिल थी। क्लब का उद्देश्य मरीजों की उपचार यात्रा में थोड़ी ताकत और मुस्कान लाना था। क्लब अध्यक्ष हरप्रीत सेंबी ने कहा कि अच्छा भोजन मरीजों को आराम देता है। खीर सुनीता ठाकुर और पूजा गोयल ने तैयार की थी जबकि खिचड़ी सुभद्रा सूद और हरप्रीत सेंबी ने बनाई। संवाद