शिमला। रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस की अनस्टॉपेबल टीम ने बुधवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लक्कड़ बाजार को पब्लिक एड्रेस सिस्टम भेंट किया। क्लब ने सिस्टम की खरीद के लिए चेक उप-प्रधानाचार्य संजीव शर्मा को सौंपा। इस दौरान क्लब अध्यक्ष रोटे. हरप्रीत कौर सैंबी, पूजा गोयल, विपन गुप्ता और सीमा शर्मा उपस्थित रहे। संवाद