फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई की मार : एक हफ्ते में 30 रुपये प्रतिकिलो बढ़े प्याज के दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के बाजारों में इन दिन कुछ सब्जियों के दाम आसमान छूं रहे हैं। एक हफ्ते में प्याज के दामों में 30 रुपये प्रतिकिलो की बढ़ोतरी हुई है। लोअर बाजार स्थित सब्जी मंडी में एक हफ्ता पहले 40 रुपये प्रतिकिलो बिकने वाल प्याज रविवार को 70 रुपये प्रतिकिलो तक बिका। इन दिनों मंडी में प्याज की सप्लाई नासिक से आ रही है। सब्जी विक्रेता मनोज ने बताया कि बरसात के चलते इन दिनों प्याज गीला होने की वजह से जल्दी खराब हो रहा है, वहीं गीला होने की वजह से प्याज स्टोरों में ही खराब हो रहा है जिसके चलते दामों में बढ़ोतरी हो गई है। इसके अलावा सब्जी मंडी में टमाटर 30 से 40, फूलगोभी 40 से 60, बंदगोभी 40, भिंडी, कद्दू व घीया 30, मटर 60 से 100 और आलू 20 से 40 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें