हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय ने 43 वरिष्ठ सहायकों को पदोन्नत कर अधीक्षक ग्रेड टू बना दिया है। शुक्रवार को शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई। पदोन्नति के साथ ही इन गैर शिक्षकों के तबादले भी कर दिए गए हैं। 15 दिन के भीतर पदोन्नत अधीक्षकों को नए स्कूलों में पद ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। पद ग्रहण नहीं करने वालों की पदोन्नति को रदद कर दिया जाएगा।