फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दो जजों के निधन पर हाईकोर्ट ने जताया शोक, फुल कोर्ट रेफरेंस का हुआ आयोजन

Fri, 11 Aug 2023 06:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश के निधन पर शुक्रवार को फुल कोर्ट रेफरेंस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने दो जजों के निधन पर शोक जताया है। हिमाचल हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश के निधन पर शुक्रवार को फुल कोर्ट रेफरेंस का आयोजन किया गया। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एएम अहमदी ने 91 वर्ष की आयु में 2 मार्च 2023 को नई दिल्ली में अंतिम सांस ली थी। 25 अक्तूबर 1994 को उन्हें सुप्रीम कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया और 25 मार्च 1997 को वे सेवानिवृत्त हुए। हिमाचल हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डब्ल्यूए शिशाक का 83 वर्ष की आयु में 3 अगस्त 2023 को इंफाल में निधन हुआ था।

विज्ञापन


24 जनवरी 2002 से 31 दिसंबर 2002 उन्होंने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचन्द्र राव ने कहा कि दोनों न्यायाधीश प्रतिष्ठित न्यायाधीश थे। इन्हें कानून की सभी शाखाओं का गहन ज्ञान था। दिवंगत आत्माओं के सम्मान में दो मिनट का मौन भी रखा गया। महाधिवक्ता अनूप रतन, अध्यक्ष बार काउंसिल हिमाचल प्रदेश अजय कुमार शर्मा, अध्यक्ष हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अंकुश दास सूद और भारत के डिप्टी सॉलिसिटर जनरल बलराम शर्मा ने भी इस अवसर पर संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें