फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: हाईकोर्ट ने 13 वकीलों को दिया वरिष्ठ अधिवक्ता का दर्जा

Wed, 14 Dec 2022 08:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश हाईकोर्ट ने 13 वकीलों को वरिष्ठ अधिवक्ता का दर्जा प्रदान किया है। बुधवार को हाईकोर्ट की ओर से इस बारे में अधिसूचना जारी की गई। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 13 वकीलों को वरिष्ठ अधिवक्ता का दर्जा प्रदान किया है। बुधवार को हाईकोर्ट की ओर से इस बारे में अधिसूचना जारी की गई। इसके अनुसार अजय कोछड़, भुवनेश शर्मा, दीपक भसीन, दीपक कौशल, देवयानी शर्मा, इशवरी नंद मेहता, जिया लाल भारद्वाज, लवनीश कंवर, नील कमल सूद, प्रताप सिंह, रीता गोस्वामी, रोमेश वर्मा और विशाल मोहन को वरिष्ठ अधिवक्ता का दर्जा दिया गया है। हाईकोर्ट ने वरिष्ठ अधिवक्ता का दर्जा देने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।  इस कमेटी के अध्यक्ष हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, न्यायाधीश सबीना, न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान, राज्य सरकार के महाधिवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता जीडी वर्मा को सदस्य बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें