फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कूड़े के बिलों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर में कूड़े के बिलों (गार्बेज बिल) को लेकर आ रही समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम शिमला ने नई पहल की है। अब शहरवासियों को बिल में गड़बड़ी, अधिक राशि का बिल आने या अन्य किसी तरह की परेशानी के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। नगर निगम ने इसके लिए सैहब सोसायटी का संपर्क नंबर जारी किया है। शहरवासी गारबेज बिल से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी या शिकायत के लिए मोबाइल नंबर 9805201916 पर संपर्क कर सकते हैं। यह सुविधा कार्यालय के कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी। नगर निगम की ओर से जारी सूचना के अनुसार शिकायतों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान की प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था शुरू की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें