मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
मौसम के खराब होने के कारण हेलिकाप्टर नहीं उड़ पाया, जिस वजह से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का गुरुवार को कांगड़ा दौरा रद्द हो गया। सीएम को कांगड़ा में एक कार्यक्रम में जाना था। इसके लिए चंडीगढ़ से हेलिकाप्टर मंगवाया गया था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण इसकी शिमला के लिए उड़ान नहीं हो पाई। इसके बाद मुख्यमंत्री अपने सरकारी निवास ओकओवर शिमला से राज्य सचिवालय के लिए चले गए। वहां वह अपने दैनिक कार्यों को निपटाते रहे। राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री से मिलने वालों का भी तांता लगा रहा।