शिमला। राजधानी में सोमवार सुबह भारी बारिश हुई। शहर के मालरोड, लोअर बाजार और रामबाजार में सड़कों पर बह रहा पानी कई दुकानों और घरों में घुस गया। बस अड्डे पर भी नालियां बंद होने से पानी का बहाव सड़क पर चला गया। इससे पैदल चलने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर में तड़के सुबह 4:00 बजे से भारी बारिश शुरू हुई। बारिश का सिलसिला सुबह 9:00 बजे तक जारी रहा। केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को सुबह भारी बारिश के बीच स्कूल पहुंचने में दिक्कतें हुईं। कार्टरोड पर भी कई जगह पानी की निकासी बंद होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। ब्यूरो