फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अंधड़ से जुन्गा में भी भारी नुकसान, कई घर क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। अंधड़ से जुन्गा तहसील में भारी नुकसान हुआ है। तहसीलदार नरायण सिंह वर्मा ने बताया कि तेज हवाओं के कारण सबसे ज्यादा नुकसान पीरन पंचायत के धाली बागड़ा गांव की पुन्नी देवी के घर हुआ है। इनके घर की छत उड़ गई है और उन्हें छत गिरने से चोटें भी लगी हैं। इस परिवार को उपचार के लिए फौरी राहत के रूप में पांच हजार रुपये और छत को अस्थायी रूप से ढकने के लिए तिरपाल प्रदान कर दी है। इसके अतिरिक्त शिल्ली गावं में वीरेंद्र, भरांडी तालाब के अमर सिंह की गोशाला, डुब्लु गांव के तरसेम और डुब्लु जोट गांव के विद्यादत्त घर की छत उड़ गई है। पीरन पंचायत की प्रधान किरण शर्मा ने बताया कि धाली बागड़ा में पुन्नी देवी के गरीब परिवार पर आधी रात को छत उड़ने से कहर बरपा है। प्रधान और स्थानीय लोगों ने इस परिवार का ठहरने का ज्ञान सिंह के घर में प्रबंध किया है। पुन्नी देवी के परिवार सदस्यों की संख्या 12 है जोकि छोटे-छोटे दो कमरे में गुजरबसर कर रहे हैं। यह परिवार बीपीएल की श्रेणी में आता है। पंचायत ने नया मकान स्वीकृत करने की मांग खंड विकास अधिकारी के समक्ष रखी है। तहसील कल्याण अधिकारी ने मौके का निरीक्षण कर लिया है। प्रधान किरण शर्मा ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि परिवार को मकान बनाने के लिए सहायता राशि प्रदान की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें