शिमला में शोघी सड़क मार्ग पर वाहनों में हुई टक्कर। फोटो अमर उजाला
शिमला। शोघी के समीप थार और सेंटरों कार में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों को नुकसान हुआ है। मामला शुक्रवार सुबह करीब 10:00 बजे का बताया जा रहा है। यहां विपरित दिशाओं से आ रहे दो वाहन टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इससे दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा। बीच सड़क पर हुए हादसे से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। सूचना मिलते ही शोघी चौकी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वाहनों की आवाजाही को बहाल करवाया। दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद पुलिस ने इसमें किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की। नेशनल हाईवे पर हुई दोनों वाहनों के बीच जोरदार भिड़ंत से वाहनों की आवाजाही बाधित होने लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ब्यूरो