शिमला। शहर में अवैध निर्माण से जुड़े 40 मामलों पर शनिवार को नगर निगम आयुक्त के चक्कर कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान भवन मालिकों ने नगर निगम की ओर से जारी किए गए नोटिस का जवाब दिया। कुछ भवन मालिकों ने निर्माण को लेकर अपना पक्ष भी रखा है। एक मामले में भवन मालिक ने खुद अवैध निर्माण गिराए जाने की रिपोर्ट पेश की। इस मामले को अब खत्म किया जा रहा है। ब्यूरो