फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ग्रामीण इलाकों में भी ठप रहीं स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई हैं। स्वास्थ्य केंद्रों पर शनिवार को पहुंचे मरीजों को उपचार के लिए भटकना पड़ा। मशोबरा विकासखंड के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में शनिवार को डॉक्टरों की हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाएं बंद रहीं। सीएचसी कोटी, पीएचसी कुफरी, जटोली और ट्रहाई में मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। सिविल अस्पताल जुन्गा, सीएचसी मशोबरा में आपातकालीन सेवाएं जारी रहीं। इससे मरीजों को थोड़ी राहत मिली। जुन्गा पंचायत के प्रधान बंसीलाल कश्यप, दरभोग पंचायत की प्रधान तनु भारद्वाज, कोटी पंचायत के प्रधान रमेश शर्मा, पूर्व प्रधान अतर सिंह ठाकुर, कुफरी पंचायत के उप प्रधान शशांक अत्री ने कहा कि सरकार को इस मामले को तुरंत सुलझाना चाहिए। सरकार को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें