फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिविर में जांचा स्वच्छता मित्रों का स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। संजौली में स्वच्छता मित्रों और आमजन के लिए विशेष चिकित्सा एवं आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक हरीश जनारथा भी मौजूद रहे। डीडीयू अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी लोकेंद्र शर्मा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। हरीश जनारथा ने शिविर में पहुंचकर डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मचारियों, स्वच्छता मित्रों और आमजन से मुलाकात की। उन्होंने शिविर में चल रही स्वास्थ्य जांच और उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। शिविर में स्वच्छता मित्रों और क्षेत्र की जनता ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर संजौली वार्ड की पार्षद ममता चंदेल, इंजन घर वार्ड से अंकुश वर्मा और गुरुद्वारा प्रबंधक रविंदर सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें