शिमला। ऑलमाइटी ब्लेसिंग्स संस्था ने लगातार तीसरे दिन रिज मैदान में बने रेन शेल्टर में रक्तदान शिविर लगाया। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) के ब्लड बैंक की टीम ने रक्त एकत्र किया। लोगों को स्वेच्छिक रक्तदान की शपथ भी दिलवाई गई। लोगों को अंगदान के लिए भी जागरूक किया गया। शिविर में 32 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। डॉ. एश्वर्या ने कहा कि रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। इससे न केवल पीड़ित लोगों की सहायता कर सकते हैं बल्कि अपने आपको भी सुरक्षित रख सकते हैं। ब्यूरो