फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: माता-पिता से बच्चों में रहता है थैलेसीमिया का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय दंत कॉलेज एवं अस्पताल में थैलेसीमिया के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान बताया कि यह बीमारी माता-पिता से बच्चों में फैलने का खतरा बना रहता है। इस सत्र में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) के पैथोलॉजी विभाग की डॉ. अर्चना गुलाटी मुख्य वक्ता रहीं। थैलेसीमिया के कारणों के बारे में जानकारी दी। बीमारी कैसे पीढ़ी दर पीढ़ी फैलती है, इसके लक्षण, जांच, बचाव के उपायों के बारे में बताया। वहीं, विवाह से पहले और गर्भावस्था के दौरान जांच के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर जांच और जागरूकता के माध्यम से इस बीमारी की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है। डेंटल कॉलेज के विद्यार्थियों ने सत्र के दौरान विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से अपनी शंका को दूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें