फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: स्क्रब टायफस के 4 सैंपलों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। स्क्रब टायफस को लेकर चिकित्सक अलर्ट पर हैं। आईजीएमसी में बुखार और शरीर में कंपकंपी की शिकायत लेकर सैकड़ों मरीज मेडिसिन ओपीडी में उपचार करवाने आए। लिहाजा प्राथमिक जांच के बाद लक्षणों को देखने के बाद चार मरीजों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए। हालांकि सभी सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अस्पताल में अब तक 592 सैंपलों की जांच की गई है। 59 मरीज स्क्रब पॉजिटिव आए हैं। वहीं चार मरीजों ने इस बीमारी की चपेट में आने के बाद अपनी जान गंवाई है। इसके अलावा हेपेटाइटिस-ए के 121 और हेपेटाइटिस-ई के 89 मामले पॉजिटिव आए हैं। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें