फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिविर में 200 लोगों की स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। ऐज केयर इंडिया हिमाचल चैप्टर सोसायटी की ओर से चियोग में शुक्रवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में आईजीएमसी और केएनएच से नेत्र रोग, हड्डी रोग, मेडिसिन और स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच की। आईजीएमसी के नेत्र रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. रामलाल शर्मा की टीम ने सहयोग दिया। शाम तक कुल 200 लोगों ने जांच करवाई। ऐज केयर इंडिया हिमाचल चैप्टर सोसायटी के महासचिव डॉ. अमरपाल सिंह कोछड़ ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिविर में जांच करवाने आए लोगों को मुफ्त दवाएं दी गईं। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सोहन ठाकुर, प्रधान दिनेश झागटा, नारायण झागटा, डीएस वर्मा, शिव दत्त, वरयाम सिंह बैंस, परमजीत कौर, सीएम वालिया, अशोक गर्ग, अनिल गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें