फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिविर में 250 लोगों का जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। छनकू देवी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट और स्वस्थ भारत फाउंडेशन की ओर से रविवार को विकासनगर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इस दौरान 250 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इसमें 8 वर्ष और इससे अधिक आयु के लोगों के स्वास्थ्य की जांच आधुनिक मशीनों के माध्यम से निशुल्क की गई। इस दौरान ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, किडनी, लिवर की जांच, थाइराइड, कोलेस्ट्रॉल, यूरिक एसिड, अस्थमा, दमा, खांसी, महिलाओं संबंधित समस्याएं और जोड़ों के दर्द की जांच की गई। मरीजों को दवाइयां भी उचित दामों पर उपलब्ध करवाई गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें