शिमला। शहर के लोअर बाजार वार्ड के मिडल बाजार में रविवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें 60 से ज्यादा महिलाओं ने स्वास्थ्य परामर्श लिया। 46 महिलाओं की हीमोग्लोबिन, थायराइड और अन्य रक्त संबंधी जांच के लिए सैंपल लिए गए। राजकीय महाविद्यालय संजौली की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के स्वयंसेवियों ने भी शिविर में हिस्सा लिया। शिविर का आयोजन द सोसायटी फॉर कनेक्टिंग लाइव्स संस्था ने किया जिसमें करीब 50 स्वयंसेवियों ने समाज सेवा की मिसाल पेश की। कमला नेहरू अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञों ने महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की। मुख्य अतिथि डॉ. मनु वर्मा रहे। इस मौके पर द सोसायटी फॉर कनेक्टिंग लाइव्स संस्था की फाउंडर बिमला ठाकुर, अध्यक्ष हिमांशी मारवाड़ी, उपाध्यक्ष शशि बांदे, महासचिव डॉ. हिमांशी शर्मा और कार्यक्रम संचालक अवन्तिका पामटा मौजूद रहीं। अध्यक्ष हिमांशी मारवाड़ी ने एनएसएस इकाई अध्यक्ष अंशिका शर्मा, सचिव भारतेंदु चंदेल और स्वयंसेवकों का शिविर में योगदान के लिए धन्यवाद जताया। संवाद