फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: केंद्रीय कारागार कंडा में 52 बंदियों का जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। आदर्श केंद्रीय कारागार कंडा में रविवार को ईएनटी (कान, नाक, गला) की जांच करने के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें 29 कैदियों की आंखों की जांच की गई। 52 कैदियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। उन्हें निशुल्क दवाएं प्रदान की गईं। रोटरी क्लब शिमला हिलक्वीन्स की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में आईजीएमसी की सहायक प्रोफेसर डॉ. पायल गुप्ता और डाॅ. अनीता गुप्ता ने कैदियों का स्वास्थ्य जांचा। उधर, रोटरी क्लब हिलक्वीन्स की अध्यक्ष रोटेरियन माला सिंह ने कहा कि मासिक परियोजना परामर्श के तहत इस प्रकार के शिविरों से कैदियों को बहुत लाभ मिलता है। इस अवसर पर संस्था के सचिव तरूणा कौशल, कार्यकारी सचिव गुरप्रीत सौंध मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें