शिमला। ग्राम पंचायत बनूटी में हेल्पेज इंडिया की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। मेडिसिन, आर्थो, गायनी, नेत् ररोग, ईएनटी के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की। 170 लोगों ने आंखों की जांच करवाई। 163 लोगों को चश्मे बांटे गए। 116 लोगों ने शुगर और ब्लड टेस्ट करवाए। 90 लोगों ने बीपी की जांच करवाई। ग्राम पंचायत प्रधान देवेंद्र कुमार और हेल्पेज इंडिया की सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मोनिका शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बठमाणा, धामी, जलोग, टुटू और हीरानगर के 210 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इस अवसर पर फार्मासिस्ट मोहित पाठक, समाज सेवी यशपाल ठाकुर मौजूद रहे।