फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: टुटीकंडी में जांचा विद्यार्थियों का स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। रोटरी क्लब शिमला की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय टुटीकंडी शिमला में वीरवार को दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 84 विद्यार्थियों और 12 स्टाफ के सदस्यों ने जांच करवाई। शिविर में कुछ विद्यार्थियों को आगे की फॉलो-अप जांच की सलाह दी गई। शिविर का संचालन रोटरी क्लब शिमला के सचिव डॉ. सुंदीप सौठा ने किया। डॉ. सुंदीप सौठा और उनकी टीम ने विद्यार्थियों को मौखिक स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया। शिविर में उपस्थित सदस्यों में असिस्टेंट गवर्नर अग्रवाल, उपाध्यक्ष अमित पाल सूद और बी. शुभम पाठक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें