फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: इंजनघर वार्ड में 90 लोगों की स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। इंजनघर वार्ड के लोगों के लिए वीरवार को आयुर्वेदिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करवाया गया। शिविर में भारी संख्या में वार्ड के लोगों के अलावा आसपास रहने वाले लोगों ने जांच करवाई। इस दौरान मरीजों ने ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, किडनी और लिवर जांच, थायराइड, कोलेस्ट्रॉल, यूरिक एसिड, अस्थमा, खांसी, महिलाओं से संबंधित समस्याएं के अलावा जोड़ों के दर्द की जांच करवाई। इंजनघर वार्ड के पार्षद अंकुश वर्मा ने यह जानकारी दी है। पार्षद अंकुश वर्मा ने बताया कि जांच के बाद शिविर में आए मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी बांटी गईं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी यह शिविर लगेगा। शिविर में कोई भी मरीज आयुर्वेकि डॉक्टरों के पास जांच करवा सकता है। इस दौरान आधुनिक मशीनों के माध्यम से संपूर्ण शरीर की निशुल्क जांच भी की जाएगी। शिविर में 90 मरीजाें ने जांच करवाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें