शिमला। रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस की ओर से कंडा जेल में शनिवार को डर्मेटोलॉजी कैंप आयोजित किया गया। कैंप में 41 कैदियों को आवश्यक चिकित्सा दी गई। कैंप में आईजीएमसी से डॉ. रजनी शर्मा और डॉ. अभय गुप्ता ने जांच की तथा जागरूक भी किया। कैंप में क्लब की ओर से रशी बंता, सीमा शर्मा और अध्यक्ष पूजा गोयल मौजूद रहीं। इस अवसर पर क्लब की ओर से महिला कैदियों को सैनिटरी नैपकिंस भी वितरित किए गए। संवाद