फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बनूटी में 200 लोगों का स्वास्थ्य जांचा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। लायंस क्लब की ओर से वीरवार को बनूटी पंचायत में निशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में बनूटी और आसपास के क्षेत्रों के 200 लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श लिया। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं डीडीयू जोनल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लोकेंद्र शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं। सर्जरी से डॉ. सवान शर्मा, ऑर्थोपेडिक्स से डॉ. भारत भूषण, डर्मेटोलॉजी से डॉ. अदिति शर्मा, गायनेकोलॉजी से डॉ. शेफाली डोगरा, जेरियाट्रिक मेडिसिन से डॉ. विनोद गुप्ता और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव चौहान ने लोगों का चेकअप किया। शिविर में लायन डॉ. दलीप शर्मा सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें