शिमला। सुन्नी में शुक्रवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन होगा। एसडीएम सुन्नी राजेश वर्मा ने बताया कि विश्व रेडक्रॉस दिवस पर सिविल अस्पताल सुन्नी में एक दिवसीय उपमंडल स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह दिवस रेडक्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी ड्यूनैंट की जयंती पर उन्हें स्मरण करने के लिए मनाया जाता है। शिविर में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी शिमला की ओर से निशुल्क चिकित्सा जांच की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसमें ब्लड, शुगर, एचआईवी और एचबी समेत विभिन्न परीक्षण निशुल्क किए जाएंगे। शिविर में मरीजों को दवाइयां भी निशुल्क वितरित की जाएंगी। उन्होंने सुन्नी क्षेत्र के लोगों से स्वास्थ्य शिविर में का लाभ लेने की अपील की है। ब्यूरो