शिमला। दिव्य योग रिसर्च फाउंडेशन ट्रस्ट एवं आयुष अस्पताल न्यू टुटू की ओर से दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। शिविर 24 और 25 सितंबर को सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक चलेगा। इस दौरान आयुष अस्पताल में आयुर्वेद, पंचकर्म, प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग चिकित्सा जैसी पद्धतियों के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। शिविर के दौरान विशेष रूप से घुटनों का दर्द, जोड़ों का दर्द, सूजन, गठिया, शरीर में अकड़न, कमर दर्द, नसों से संबंधित समस्याओं सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में जांच, परामर्श एवं उपचार दिया जाएगा। ब्यूरो