शिमला। युवा सप्ताह पर युवा मंडल जोथरेऊ ने शारीरिक स्वच्छता दिवस मनाया। शिविर में युवा मंडल और ग्रामीणों ने भाग लिया। रस्साकशी, बैडमिंटन और फ्रॉग जंप प्रतियोगिता करवाई गई। युवा मंडल सैव ने 13 जनवरी को सांस्कृतिक दिवस मनाया गया। 15 जनवरी को आदर्श युवा मंडल हाजल ने समाज सेवा दिवस पर गांव में सफाई की। यह जानकारी नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी मनीषा शर्मा ने दी।