फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंज बाजार में बाबा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Mon, 10 Nov 2014 01:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा बालकनाथ की पैदल यात्रा पूरी होने के उपलक्ष्य पर रविवार को गंज बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर में हवन किया गया।
विज्ञापन


हवन बाबा बालक नाथ सेवक मंडल ने करवाया। बाबा बालक नाथ धाम दियोटसिद्ध की पैदल यात्रा पर गए युवकों सहित भारी संख्या में लोगों ने हवन में भाग लिया।

सेवक मंडल के अध्यक्ष तरुण पुरी ने बताया कि मंदिर में सुबह करीब दस बजे हवन शुरू हुआ। लोगों ने हवन कुंड में आहुतियां डालीं।

इसके बाद स्वस्तिवाचन और आरती की गई। सेवक मंडल सदस्य गगन शर्मा ने बताया कि द्वारकागढ़ (राम बाजार) में भंडारा लगाया गया।

कंजक पूजन किया और कन्याओं को भोग खिलाया कर भंडारा शुरू किया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए पूरे दिन लोगों की कतारें लगी रहीं।

भजन कीर्तन में बाबा के भक्त भजनों पर झूमते रहे। सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष अजय सूद भी उपस्थित रहे। जय बाबा बालक नाथ सेवक मंडल के सदस्य भूपेंद्र धारू, सुनील धारू, मनोज कुमार, विनय अग्रवाल, रोशन लाल, सलिल सूद और राजू सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें