फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचएएस अधिकारियों ने किया चखे पहाड़ी व्यंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान फेयरलॉन में प्रशिक्षण ले रहे एचएएस अधिकारियों ने मंगलवार को नालदेहरा में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित हिम ईरा भवन का दौरा किया। इसमें महिलाओं द्वारा बनाए जाने वाले उत्पादों की बिक्री की जाती है। इस मौके पर महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के पहाड़ी व्यंजनों सिडडू, पटांडे, मालपूड़े का अधिकारियों ने लुत्फ उठाया। खंड विकास अधिकारी मशोबरा अंकित कोटिया ने अधिकारियों को हिमईरा की जानकारी दी। इस अवसर ललिता कुमारी, वैशाली ठाकुर, प्रवीण कुमार, भूमावती, दीपिका, पूजा और पूनम मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें