फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हर्षवर्धन चौहान बोले- जेओए, एसएमसी शिक्षकों के मसले पर बजट सत्र में होगा फैसला

Tue, 13 Feb 2024 06:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि सरकार जेओए (आईटी) का परीक्षा परिणाम घोषित करने के हक में है, लेकिन निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना पड़ेगा। उन्होंने जेओए (आईटी) और एसएमसी शिक्षकों को विश्वास दिलाया कि सरकार उनकी मांगों के प्रति गंभीर है 
विज्ञापन
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेओए (आईटी) और एसएमसी शिक्षकों के मसले पर बजट सत्र में फैसला ले लिया जाएगा। मुख्यमंत्री इन दोनों ही मुद्दों पर गंभीर हैं। इसीलिए मंत्रिमंडल की पिछली बैठक में दोनों मुद्दों के समाधान के लिए मंत्रिमंडल उपसमिति गठित की गई है। बुधवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में भी इन मामलों पर चर्चा होगी और फैसला लेने का प्रयास किया जाएगा। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि सरकार जेओए (आईटी) का परीक्षा परिणाम घोषित करने के हक में है, लेकिन निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना पड़ेगा।

विज्ञापन


उन्होंने जेओए (आईटी) और एसएमसी शिक्षकों को विश्वास दिलाया कि सरकार उनकी मांगों के प्रति गंभीर है और किसी भी सूरत में उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। हर्षवर्धन ने कहा कि जेओए (आईटी) के मामले पर पिछली कैबिनेट में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल उपसमिति गठित की गई है। उसके वह स्वयं भी सदस्य हैं। मुकेश अग्निहोत्री उनकी धर्मपत्नी के देहांत के चलते फिलहाल मौजूद नहीं है, उनके लौटते ही कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी। मंत्रिमंडल उपसमिति अपनी सिफारिशों से मंत्रिमंडल की अवगत करवांगी और मंत्रिमंडल जेओए (आईटी) के हक में फैसला लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें