फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: संजौली कॉलेज की हर्षिता, सुरभि और स्नेहा प्रथम

सार

शिमला के संजौली महाविद्यालय में लोक प्रशासन विभाग द्वारा पोस्टर, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम में विजेताओं को सम्मानित किया गया। आयोजन को शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला। संजौली महाविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग ने वीरवार को छात्र-छात्राओं के लिए पोस्टर बनाने, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डाॅ. भारती भागड़ा ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने लोक प्रशासन विभाग के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की इस आयोजन के लिए सराहना की। शिक्षक प्रशांत ठाकुर, डॉ. अनुपमा सिंह, और डॉ. अरुण शर्मा ने इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाई। वाद विवाद प्रतियोगिता में बी टीम में शामिल हर्षिता, सुरभि और स्नेहा ने पहला स्थान पाया। इसमें सताक्षी ठाकुर को बेस्ट स्पीकर चुना गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता सुरभि ठाकुर ने पहला, मोनिका ने दूसरा और जिया ने तीसरा स्थान पाया। भाषण प्रतियोगिता में मनीषा ने पहला, प्राची ने दूसरा और मनीषा ने तीसरा स्थान पाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें