फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हर्षिता और नैन्सी खेलेंगी अब राज्य प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठार की दो छात्राओं हर्षिता और नैन्सी ने राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली दोनों खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी। दोनों खिलाड़ियों ने सोलन में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-13 बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाने के साथ ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई किया था। टीम के कोच मदन कौशल ने बताया कि अब दोनों खिलाड़ी ऊना में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें