फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हर्ष महाजन बोले- विक्रमादित्य ने दिखाई नैतिकता, मेरे पक्ष में कांग्रेस के नौ विधायक

Wed, 28 Feb 2024 07:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश विधानसभा परिसर पहुंचे राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह ने इस्तीफा देकर नैतिकता का परिचय दिया। कांग्रेस की सरकार गिर रही है।
विज्ञापन
ज्यसभा सांसद हर्ष महाजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर पहुंचे राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह ने इस्तीफा देकर नैतिकता का परिचय दिया। कांग्रेस की सरकार गिर रही है। प्रयास किए जा रहे हैं थोड़ा समय और निकल जाए। डिले टैक्टिस चल रही है। सरकार बचाने की जो भी कोशिश करेंगे, नाकामयाब होंगे। मेरे पक्ष में कांग्रेस के 9 विधायक हैं। कांग्रेस के साथ 34 विधायक भी नहीं रहने वाले। सभी खिसकने वाले हैं। आज एक सस्पेंड कर दिया, कल वो इधर आ जाएंगे। कांग्रेस पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। विक्रमादित्य ने जो कहा सही कहा, मैं उनसे सहमत हूं। विक्रमादित्य पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र हैं और हिमाचल के यूथ आइकॉन है। कांग्रेस ने इनकी और इनके पिता की बेइज्जती की। उन्हें नीचा दिखाने का प्रयास किया गया। उनका भावुक होना सही है। भाजपा से ज्यादा तो उन्हें कांग्रेस के लोगों ने ही परेशान किया। यह पूछने पर कि क्या विक्रमादित्य कांग्रेस के मुख्यमंत्री बन सकते हैं, हर्ष महाजन ने कहा, विक्रमादित्य में मुख्यमंत्री बनने की काबिलियत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें