फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: घणाहट्टी के हर्ष और हिमांशी बनी सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घणाहट्टी में बुधवार को सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर के समापन समारोह में स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रों ने किन्नौरी, सिरमौरी और कांगड़ी नाटियों की प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान हर्ष कुमार और हिमांशी शर्मा को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी चुना गया। नोडल अधिकारी लीला शर्मा ने शिविर के सात दिन के दौरान आयोजित कार्यक्रमों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। विशेष अतिथि एवं एनएसएस प्रशिक्षकों श्वेता और मोहित को स्वयंसेवियों को प्रशिक्षित करने के लिए सम्मानित किया गया। स्वयंसेवी हर्षिता और सूरज ने शिविर के दौरान अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में पूर्व एसएमसी प्रधान पीतांबर दत्त शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की जबकि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य पवन शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी अमरचंद, अभिषेक शर्मा, लीला शर्मा और प्रधानाचार्य लोकेश नेगी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें