शिमला। गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में शुक्रवार को हारमनी इन हयूज चित्रकला प्रदर्शनी शुरू हुई। भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ. पंकज ललित ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में शिमला की चित्रकार गरिमा द्वारा बनाए 50 से अधिक चित्र प्रदर्शित किए गए। इसमें मुख्य रूप से प्राकृतिक सौंदर्य को उकेरा है। यह चित्र लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इनका मूल्य 2 हजार से 15 हजार रुपये तक निर्धारित किया है। इसके अलावा इसमें चेन, फ्रिज मैग्नेट, कप, प्रिंटिड स्वैट शर्ट, बैग, आईफोन कवर सहित अन्य कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। गरिमा ने बताया कि उन्होंने पहली बार अपनी चित्रों की प्रदर्शनी लगाई है। संवाद