फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राष्ट्रीय गणित कन्वेंशन में हंसिका रही द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। मशोबरा के माया पब्लिक स्कूल की छात्रा हंसिका शर्मा ने राष्ट्रीय गणित कन्वेंशन कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। गुजरात के अहमदाबाद में महान गणितज्ञ डॉक्टर रामानुज की जयंती पर राष्ट्रीय गणित कन्वेंशन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें माया पब्लिक स्कूल के बच्चों ने हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया था। विद्यालय के चेयरपर्सन डॉक्टर हरीश शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए छात्रा को बधाई दी। हंसिका शर्मा के पिता नंदलाल शर्मा सरकारी स्कूल में शारीरिक अध्यापक हैं और माता उषा शर्मा निजी विद्यालय में अध्यापिका हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें