जुन्गा (शिमला)। सरकाघाट के गोपालपुर में हुई कॉलेज छात्रा की निर्मम हत्या के विरोध में महिला मंडल नीन कनोग ने मंगलवार को कोटी में रैली निकाली गई। इसमें महिलाओं ने नारे लगाकर सिया के हत्यारे को फांसी देने की मांग की। महिला मंडल की प्रधान हेमावती और सचिव अंजु कुमारी ने कहा कि नशे में चूर हत्यारे ने बेकसूर कॉलेज छात्रा सिया की बेहरमी से हत्या कर दी जिससे अब अभिभावकों को अपने बच्चों को बाहर भेजने से भय लग रहा है। प्रतिदिन महिलाओं के साथ हो रही आपराधिक घटनाओं से भयावह की स्थिति पैदा हो गई है। संवाद