फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हाथों से बनी खुशबू वाली मोमबत्तियां बनी आकर्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। गेयटी थियेटर में आयोजित कला प्रदर्शनी में हस्तनिर्मित कैंडल्स लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं। प्रदर्शनी में फूलों सहित विभिन्न आकारों और अलग-अलग खुशबू वाली मोमबत्तियां बिक्री के लिए रखी हैं। इनकी कीमत 50 रुपये से 400 रुपये तक है। रंगों, बनावट और खुशबू का यह संगम दर्शकों को कला का एक अलग अनुभव दे रहा है। मोमबत्तियों को शुबमदीप कौर ने तैयार किया है। इसके अलावा, प्रदर्शनी में चित्रों के माध्यम से जीवन, संवेदनशीलता, पारंपरिक संस्कृति और विरासत जैसे विषयों को कलात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया है। शुबमदीप ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल चित्रों का प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों के कलाकारों को एक साझा मंच उपलब्ध करवाना भी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें