हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के 80 खिलाड़ी सोमवार को चंबा और रोहड़ू में होने वाली राज्य स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के लिए रवाना हुए। इसमें से 40 खिलाड़ी रोहड़ू और 40 खिलाड़ी चंबा के लिए गए हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सात प्रकार की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। एडीपीओ सुनील कपिल ने कहा कि राज्य स्तरीय खेलों के लिए खिलाड़ी रवाना हो गए हैं।