फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचआरटीसी के स्थापना दिवस पर बांटा हलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम की 50वीं वर्षगांठ एचआरटीसी की सभी यूनिटों में धूमधाम से मनाई। इस दौरान कर्मचारियों ने हलवा बांटकर एक दूसरे को बधाई दी। शिमला शहर में इस दौरान ढली बस अड्डा, पुराना बस अड्डा और तारादेवी वर्कशॉप में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र चौहान, महासचिव हीरा लाल वर्मा, एचआरटीसी पेंशनर कल्याण संगठन के अध्यक्ष केसी चौहान, प्रधान राजेंद्र ठाकुर, महासचिव सुरेंद्र गौतम, संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर, मुख्य सलाहकार समर चौहान, उपाध्यक्ष खेमचंद, सचिव खेमेंद्र गुप्ता और कोषाध्यक्ष जगदीश चंद सहित अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया। वहीं हिमाचल पथ परिवहन निगम एचआरटीसी की 50वीं वर्षगांठ पर चंडीगढ़ में भी कर्मचारियों ने जश्न मनाया। इस दौरान एचआरटीसी कर्मचारियों ने 50 किलो लड्डू बांटे। राज्य एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन के महासचिव दीपेंद्र कंवर ने बताया कि 50वीं वर्षगांठ पर कर्मचारियों ने खुशी का इजहार करते हुए लड्डू बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें