फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: प्रश्नोत्तरी और निबंध स्पर्धा में हलोग धामी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घणाहट्टी में सोमवार को निर्वाचन साक्षरता क्लब की ओर से अंतरविद्यालय प्रश्नोत्तरी और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हलोग धामी विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी और निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य लोकेश नेगी ने बताया कि प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों के 48 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रश्नोत्तरी में हलोग धामी ने प्रथम, घणाहट्टी ने द्वितीय और शोघी विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में हलोग धामी ने प्रथम और शोघी विद्यालय ने द्वितीय स्थान हासिल किया। निर्वाचन आयोग कार्यालय की निर्वाचन कानूनगो प्रेरणा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया के महत्व से परिचित करवाना है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार एवं पर्यवेक्षक पंकज कुमार, नोडल अधिकारी पूरन चंद, चरण सिंह, वीना गौर, निर्वाचन साक्षरता क्लब के नोडल अधिकारी अभिषेक शर्मा और जितेंद्र शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें